Tahelka news

www.tahelkanews.com

भाजपा से भगवानपुर में नीटू सिंह मंडावर को जिताने का संकल्प, – सीएम धामी का नारा होगा साकार, प्रथम स्थान पर विजेता बनेंगे नीटू मंडावर,, टिकट को लेकर हमारे सामने कोई नहीं,,जोगेंद्र सिंह

Spread the love

भगवानपुर..भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेंद्र सिंह ने 2027 विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार भगवानपुर विधानसभा का चुनाव पूरी मजबूती और दमखम के साथ लड़ा जाएगा। यदि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतरने का अवसर दिया तो भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में करीब 10 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की जाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेंद्र सिंह ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में आज तक भाजपा के किसी प्रत्याशी ने उस मजबूती और रणनीति के साथ चुनाव नहीं लड़ पाया, जिसकी जरूरत थी। इस बार पार्टी ने मौका दिया तो चुनाव की तैयारी पूरी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के साथ की जाएगी। उन्होंने टिकट की दावेदारी को लेकर भी आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि इस दौड़ में उनके सामने फिलहाल कोई नहीं है।

उन्होंने भगवानपुर के राकेश परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह परिवार चुनाव से पहले ही अपने परिवार के प्रत्याशी को मैदान में उतार देता है, जिसका उन्हें राजनीतिक लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को भी इस बार चुनावी रणनीति पहले से मजबूत करनी होगी, ताकि पार्टी का प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मुकाबले में उतर सके।

वहीं, नीटू सिंह मंडावर को लेकर भी उन्होंने जीत का भरोसा जताया और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नारे को साकार करने का हमने संकल्प लिया हे उसको पूरा किया जाएगा । उनका दावा है कि नीटू सिंह मंडावर 28वें विजेता साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भगवानपुर में भाजपा इस बार केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

About The Author

You may have missed