नारसन (हरिद्वार)। संविधान दिवस के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नारसन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी पवन सैनी ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। सभी ने संविधान में निहित मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पवन सैनी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करे।
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को पारदर्शी, निष्पक्ष और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं। संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए हैं और हमें बिना किसी भेदभाव के अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
खण्ड विकाश अधिकारी पवन सैनी ने क्या कहा
“संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। हमें संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। एक जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी होने के नाते हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जनता की सेवा करें।”

More Stories
देर रात एसएसपी हरिद्वार ने 13,इंस्पेक्टर,81,सब इंस्पेक्टर के किए ट्रांसफर
मगलौर विधान,जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, करतार सिंह भड़ाना के न्यू आवास का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना..
पत्रकार दुष्यंत शर्मा के नवनिर्मित , ब्राह्मणी सदन’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन