Tahelka news

www.tahelkanews.com

खाद वितरण में आईडी की अनिवार्यता से छोटे किसान परेशान, शीघ्र समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन..हारून त्यागी

Spread the love

लियाकत..

झबरेड़ा..खाद वितरण व्यवस्था में आईडी की अनिवार्यता को लेकर किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। छोटे किसानों को खाद लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से फल और सब्जियों की खेती करने वाले छोटे किसान, जिन्हें अपनी फसलों के लिए मात्र 10 से 15 किलो खाद की आवश्यकता होती है, उन्हें भी खाद प्राप्त करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता के नेता हारून त्यागी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खाद वितरण में आईडी की अनिवार्यता के चलते छोटे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अनेक छोटे किसान हैं, जो फल और सब्जियों की खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्हें थोड़ी मात्रा में खाद की जरूरत होती है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था के कारण उन्हें भी खाद लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

हारून त्यागी ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि छोटे किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण व्यवस्था को सरल बनाया जाए, ताकि जरूरत के अनुसार कम मात्रा में खाद लेने वाले किसानों को भी आसानी से खाद मिल सके।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छोटे किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन एकता किसानों के हित में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

About The Author

You may have missed