लियाकत ..
झबरेड़ा। विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। गांव में नौशाद मलिक के निवास पर मोहम्मद इकबाल मलिक की अध्यक्षता में मुस्लिम सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद शामिल हुए। बैठक के दौरान झबरेड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आदेश कुमार को समर्थन देने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद समाज के जिम्मेदार लोगों ने विचार-विमर्श के बाद आदेश कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने को लेकर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी आदेश कुमार ने मुस्लिम सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ समाज के जिम्मेदार लोगों ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना और सभी समाजों को साथ लेकर चलना है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और जनहित के मुद्दे उनकी प्राथमिकता रहेंगे।
लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा सर्वसमाज के हितों और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी आदेश कुमार को मिल रहा समर्थन संगठन के लिए उत्साहजनक है। सभी समाजों को एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और मजबूत नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए।
बैठक में मुस्लिम समाज के कई जिम्मेदार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
भाजपा से भगवानपुर में नीटू सिंह मंडावर को जिताने का संकल्प, – सीएम धामी का नारा होगा साकार, प्रथम स्थान पर विजेता बनेंगे नीटू मंडावर,, टिकट को लेकर हमारे सामने कोई नहीं,,जोगेंद्र सिंह
उधलहेड़ी में महक सिंह के समर्थन में उतरे जाट समाज के बुजुर्ग, घर-घर पहुंचकर किया जनसंपर्क
झबरेड़ा कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, चाचा नेहरू को किया नमन पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं