लियाक़त कुरैशी
रुड़की:- गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश जी महाराज रुड़की के मेयर गोरव गोयल के निवास पर पहुंचे रुड़की मेयर ने शिव प्रकाश महाराज जी का जोरदार सवागत किया जहाँ पर उन्होंने मेयर परिवार को गंगा जल भेट किया और परिवार को आशीर्वाद भी दिया महाराज ने मेयर गौरव गोयल को सांस्कृतिक शिक्षा देते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति को सुनकर विदेशों से यात्री आते हैं जो संस्कृति ज्ञान लेते हैं
उन्होंने यह भी कहा की द्वार पर आये किसी भी व्यक्ति को भूखा ना भेजो यह हमारी सबसे पहली संस्कृति है तथा अतिथियों का सम्मान आदर अधिक से अधिक करो उन्होंने कहा जिस राजा की प्रजा सुख से अपना जीवन व्यतीत करती है
वह राजा सदा के लिए राजा ही होता है इसलिए राजा को चाहिए कि अपनी प्रजा के साथ सुख बांटे दुख बटाए उन्होंने कहा ऋषि-मुनियों संतों से आशीर्वाद लेने के लिए कभी पीछे ना हटे गंगोत्री धाम के महाराज ने नगरवाशियो की सुख सम्रद्धि की कामना की रुड़की मेयर के निवास से विदाई लेते समय महाराज ने परिवार सहित गंगोत्री धाम आने का निमंत्रण भी दिया इस मौके पर मेयर गोरोव गोयल की माता प्रभा गोयल तथा धर्मपत्नी शालिनी गोयल आदि प्रमुख मजूद रहे

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल