लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-जनता कर्फ्यू में होने वाली भीड़ को दुरुस्त करने के लिए तथा दुकान , गैस एजेंसी ,मेडिकल स्टोर्स , बैंक आदि स्थान पर एक दूसरे से दूरी रखनी जरूरी है इसलिए नगर पंचायत झबरेड़ा कर्मचारियों ने दुकान के सामने करीब 1 मीटर की दूरी पर खड़े होने के लिए निशान लगा दिया है ग्राहक इन्हीं चिन्हों पर खड़े होकर एक दूसरे से दूरी बनाए
तथा अपना जरूरी समान खरीदने के अपने नंबर का इंतजार करें नगर पंचायत कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र तथा अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने यह निर्देश दिए की झबरेड़ा नगर के अंदर जनता कर्फ्यू के दौरान जो भी खुलने वाली दुकानें हैं उनके सामने करीब 1 मीटर की दूरी पर खड़े होने के निशान लगा दिया जाए जिससे ग्राहकों की दूरी बनी रहे तथा जरूरत का सामान भी आसानी से खरीदा जा सके और कोरोना वायरस जैसी संक्रमित बीमारी को भस्म किया जाए

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप