लियाकत कुरैशी
इकबालपुर:- संक्रमित बीमारी को भस्म करने के लिए इकबालपुर स्थित डिस्पेंसरी में मरीजों को दवाई देने का एक अनोखा तरीका निकाला गया है जिससे मरीज दूर रहकर आसानी से दवाई ले सकता है मुख्य सुरक्षा अधिकारी आबाद खान ने बताया डिस्पेंसरी की खिड़की में एक बड़ा सा पाइप लगा दिया गया है
जिससे मरीज बाहर से खड़ा होकर डॉक्टर को अपनी बीमारी बताएगा तथा डॉक्टर बीमारी से संबंधित दवाई को अंदर से पाइप के अंदर डाल देगा जिसे बाहर खड़ा मरीज बाहर दवाई से उठा सकता है उन्होंने कहा की संक्रमित बीमारी की स्थिति को देखते हुए यह तरीका निकाला है इसे लेकर ना तो डिस्पेंसरी में मरीजों की भीड़ एकत्र होगी नाही दवाई लेने वाले मरीज एक दूसरे को छू सकेगा तथा बाहर से ही मरीज आसानी से दवाई लेकर चला जाएगा साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है की पाइप और खिड़की को लगातार सेनीटाइज किया जा रहा है उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शुगर फैक्ट्री के अंदर जिस किसान या कर्मचारी तथा अन्य किसी व्यक्ति की एंट्री होती है तो शुगर मिल के मुख्य गेट पर पहले उसे सैनिटाइज किया जाता है तथा बाद में अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है उन्होंने कहा कहा कि शुगर मिल में जितने भी कर्मचारी और सुरक्षा अधिकारी है
सबको मास्क पहनकर तथा एक दूसरे से दूरी बनाकर ड्यूटी करने के लिए हिदायत दी गई है उन्होंने यह भी कहा की छुट्टी होने के वक्त सभी कर्मचारियों को सैनिटाइज किया जाता है मुख्य सुरक्षा अधिकारी आबाद खान ने सभी किसान भाइयों क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस भयंकर बीमारी से लड़ने के लिए हमें सरकार के निर्देशों का पालन करना जरूरी है उन्होंने कहा महाभारत की युद्ध में 18 दिन में जीत मिल गई थी हमें तो सिर्फ 21 दिन तक अपने आप को घर के अंदर रहकर संक्रमित बीमारी को हराना है उन्होंने कहा की सरकार के आदेशों का पालन करना हमारे देश की जनता की एक मिसाल है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल