लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा: झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दैनिक मजदूरों को आटा सब्जी बांटने का भी एक उद्घाटन माननीय विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल की तरफ से हो जाता यह हम नहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संदीप ,नारायण, प्रमोद ,उमेश रमेश ,सुभाष, अथर ,अरविंद बलबीर, शहीद , घसीटू, मोनू आसाराम ,यशवीर ,पप्पी ,प्रकाश बिट्टू, भूरा ,सुशील,आदि सेकड़ो दैनिक मजदूर कह रहे हैं संक्रमित बीमारी को खत्म करने के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हाथ जोड़कर जनता से बार-बार अपील कर रहे हैं कि इस बीमारी को खत्म करने के लिए अपने घरो में रहे जिसे भारत की जनता ने स्वीकारा लेकिन सोचने की बात यह है माननीय सांसदों और विधायकों ने सिर्फ सारी जिम्मेदारी देश के प्रधानमंत्री पर छोड़ दी हालांकि सभी को चाहिए कि आप अपने क्षेत्र में गरीब असहाय दैनिक मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए निकले जिससे दैनिक मजदूर भी एक वक्त भूखा ना रहे ग्रामीण जनता का यह भी कहना है की हर दो-चार दिन के बाद यह खबर पढ़ने को मिलती थी की विधायक देशराज कर्ण वाल ने आज फला गांव में लाखों की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया लेकिन आज विधायक जी कहां सो गए हैं जब गरीब दैनिक मजदूर भूख मरी कगार पर आन पड़े जो अपनी निधि से ही गरीब और दैनिक मजदूरों की मदद करते मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन दैनिक मजदूरों की हालत को देखते हुए रो-रो कर प्रदेश के के मुखिया से अपील कर रहे हैं की गरीब और मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था करें विधायक फुरकान अहमद ने तो गरीब बाबा फकीरो के लिए लंगर में खाना अधिक से अधिक बनाने के लिए निर्देश दिये तथा साथ पुलिस जवानों को मास्क भी बाटे ओर पुलिस जवानों की तारीफ की रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने अपनी निधि से लाखों रुपए संक्रमित जैसी बीमारी से निपटने के लिए दिए लेकिन झबरेड़ा विधायक को यह भी याद नहीं रहा कि झबरेड़ा क्षेत्र किस दिशा में पड़ता है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल