भगवानपुर:-(लियाक़त कुरैशी) ग्राम मानकपुर आदमपुर में 1857 क्रांति के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिता पुत्र को श्रंद्धाजलि दी गई ज्ञात हो कि विधानसभा भगवान पुर के गांव मानकपुर आदमपुर शहीद उमराव सिंह और उनके पिता शहीद फतेह सिंह को 27 मई 1857को ब्रिटिश शासन द्वारा फांसी दी गई थी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए और कहा ये शहीद उमराव सिंह और उनके पिता ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है
जिसे कभी भुलाया नही जा सकता उन्होंने यह भी आश्वाशन दिया कि शहीदों के स्मारक में जो भी होगा वो सहयोग सरकार से कराया जायेग श्रंद्धाजलि सभा मे अध्यक्षता बीरबल सिंह सरपंच ने की एडवोकेट अनुभव ने कहा कि स्मारक में जो निशंक जी द्वारा 10 लाख की धनराशि दी गई थी उस से निर्माण कार्य चल रहा है कार्यक्रम का संचालन राजू आर्य ने किया और हवन पूजन रोहताश आर्य ने किया इस मौके पर राहुल कुमार , मोनू, कुलवीर चैयरमैन, शेषराज सिंह, मकर सिंह, आतिश, मोहित,राजू प्रधान ,प्रवीन, प्रवेश कुमार,सचिन कुमार, अमन कुमार, हिमांशु सूरज शर्मा, आदि रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल