लियाक़त कुरैशी -7500007413
झबरेड़ा:- 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज मखदुमपुर में आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रीय गान किया और भारत माता की जय के जोरदार नारे लगाए तथा एक शिक्षक व शिक्षिका ने देशभक्ति गीत गाकर सबका ध्यान देश की आजादी की ओर आकर्षित कर दिया
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कहा कि मेरे जीवन काल में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस है जो विद्यालय में रहते हुए बिना छात्र-छात्राओं के मनाया जा रहा है घर हो या विद्यालय का आंगन बिना छात्र-छात्राओं के सब सुना सुना सा लगता है लेकिन एक समय वे भी आएगा जब हम पूरा हिंदुस्तान कोरोना महामारी जैसी भयंकर बीमारी से जीत हासिल करेगा और करोना हमसे हारेगा और फिर से विद्यालय का प्रांगण छात्र-छात्राओं की आवाज से गूंज उठेगा हमें सिर्फ कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना है प्रधानाचार्य विजय कुमार ने देश को आजादी कैसे मिली यह विस्तारपूर्वक समझाया और कहा कि देश को आजाद कराने के लिए बहुत सी माताओं ने अपने सामने बेटों को शहीद होते हुए देखा है उन्होंने कहा सुभाष चंद्र बोस जैसे वीर बहादुर नेताजी जब इंग्लैंड से आईएएस की डिग्री लेकर आए तो उन्होंने भारत आकर अपनी डिग्री को चकनाचूर कर दिया और कहा कि मैं अपने भारतीयों पर शासन नहीं कर सकता और एक नारा दिया कि तुम मुझे खून दो हम तुम्हें आजादी देंगे तथा आजाद हिंद फौज जैसी छोटी सी फोर्स बनाकर अंग्रेजों का मुकाबला किया

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल