लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:- विधानसभा झबरेड़ा से आप प्रभारी राजू सिंह बिराटिया ने कहा कि देशराज विधायक नहीं ठेकेदार है उन्होंने विधायक के नाम पर ठेकेदारी शुरू कर रखी है और अपनी एक ईंट वाली फैक्ट्री लगा रखी है विधायक देशराज झूठ मुठ के शिलान्यास कर जनता को गुमराह कर रहा है 4 साल के अंतराल में झबरेड़ा विधानसभा में कोई विकास नहीं हुआ है राजू सिंह बिराटिया ने कहा पति विधायक तो पत्नी वैजयंती माला सरकारी टीचर होते हुए सड़कों का शिलान्यास कर रही है विधायक देशराज विकास के नाम पर सरकारी पैसे को हड़प कर रहा है उन्होंने कहा वैजयंती माला कहती हैं कि राजू सिंह विराटिया अभी राजनीति में बच्चा है मैं कहता हूं कि वह मेरी बगल में आकर 21 दिन तक भूख हड़ताल करके दिखाएं राजू सिंह विराट ने कहा ताशीपुर इकबालपुर मार्ग पिछली सरकार के कार्यकाल में प्रस्तावित हुआ था लेकिन अपनी भाजपा की सरकार में विधायक देशराज इस मार्ग को पूरा भी नहीं कर पाए उन्होंने कहा अगर विकास होता तो इकबालपुर सलेमपुर मार्ग बन गया होता
जिससे विधानसभा झबरेड़ा आदि के हजारों ग्रामीण दिल्ली अपने गंतव्य की ओर जाते हैं विकास होता तो झबरेड़ा के अकबरपुर झबरेड़ा मार्ग तालाब का रूप ना लेता राजू सिंह कहां की अगर विधायक देशराज को विकास की जरा सी भी ललक होती है तो नन्हेड़ा माधोपुर सुनहरा मार्ग कभी का बन गया होता जो आज के समय में जर्जर बना पड़ा है
उन्होंने कहा शिलान्यास करके सुर्खियों में आना विधायक देशराज की आदत बनी हुई है राजू सिंह विराटिया ने यह भी कहा कि कहा कि अपने कार्यकाल में विधायक देशराज एक दिन बता दें कि झबरेड़ा विधानसभा में उन्होंने किसी राष्ट्रीय त्योहार पर झंडा फहराया हो

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल