लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा :-देशी दारू के पव्वा से भरी पेटी सप्लाई करने जा रहे माफिया को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया तथा थाने लाकर पूछताछ की
लखनोता पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति देसी दारू की पेटी सुसाडी गांव में सप्लाई करने के लिए जा रहा है पुलिस ने सूचना तंत्र के आधार पर सुसाडी गांव के सरकारी स्कूल पर पहरा लगा दिया तथा मंगलोर की ओर से आ रहे रामेश्वर निवासी गोकलपुर को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से एक पेटी देसी दारू की बरामद हुई पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सप्लायर माफिया ने बताया कि वह कई बार उदलहड़ी से दारू खरीद कर गोकुलपुरा गांव में सप्लाई करता है पुलिस ने आरोपी को लिखा पढ़ी कर न्यायालय में पेश कर दिया पुलिस टीम में पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कांस्टेबल सुंदर कांस्टेबल विकास मौजूद रहे

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन