झबरेड़ा:- साइकिल पर सवार एक 35 वर्षीय युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतू सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया।
जानकारी के अनुसार शौकीन निवासी बिजनौर हाल निवासी जहाजगढ़ अपने किसी कार्यों को निपटा कर इकबालपुर से जहाजगढ़ अपने घर जा रहा था जैसे ही वह अमरपुर तिराहा स्थित भट्टे के पास पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया ओर वह ट्रक के नीचे आ गया इस भयानक हादसे को देखकर मोके पर भीड़ एकत्र हो गयी शव को देखकर ट्रक ड्राइवर के हाथ पांव फूल गये लेकिन मोके पहुंची पुलिश ने ड्राइवर सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया ओर अक्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर जांच परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया सूत्रों के अनुसार साइकिल पर सवार जब शौकीन भट्टे के पास पहूंचा तो वह बराबर में साइकिल पर चल रहे अपने साथी के साथ उलझ गया जिसमें उसका संतुलन बिगड़ गया और शौकीन ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया तथा उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गयी

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल