लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-पिछले 6 महीने से एक ग्रामीण व्यक्ति अपने छोटे-छोटे बच्चों और अपने बुजुर्ग पिता तथा पत्नी के साथ इधर-उधर रात गुजारने को मजबूर है पीड़ित ग्रामीण ने प्रधान से लेकर विधायक यहाँ तक की मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन आज तक बेघर पीड़ित परिवार को कोई ठिकाना नहीं मिला
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय है कि वह कभी धर्मशाला में तो कभी किसी के घर में अपने परिवार को लेकर गुजर-बसर कर रहा है वहीं घर से बेघर हुए पीडत की बात सुनकर आम आदमी पार्टी के प्रभारी राजू सिंह बिराटिया ने पीड़ित परिवार को सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
अंकुर पुत्र बेनीराम निवाशी फाजिलपुर विधान सभा झबरेड़ा का 6महीने पहले मकान ढह गया था आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीड़ित व्यक्ति अपना मकान नही बना सका और पीड़ित ग्राम प्रधान से लेकर विधायक तक गुहार लगाई लेकिन कोई मदद नही मिली किसी कहने पर उक्त पीड़ित ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर अपने टूटे फूटे मकान को बनाने की गुहार लगाई पोर्टल पर की गई शिकायत के अनुसार हल्का लेखपाल (पटवारी) ने जांच की बेघर पीड़ित ने बताया लेखपाल ने कहा मकान तो बन जाएगा आकर मिल लेना कुछ लेन देन की बात कर लेंगे लेन देन के चक्कर मे पीड़ित की आज तक मकान की छत भी नही डल पाई और पीड़ित अपने बच्चों को लेकर इधर उधर भटक रहा है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल