लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-एक कहावत है किसी ने पाप कुए में भी किया हो वह छुप नहीं सकता और गुनाहगार कानून से बच नही सकता पिछले 1 वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्त शहरान पुत्र एहसान इलाही निवासी लालपुर खुर्द थाना लक्सर को पुलिस ने ढंडेरा फाटक के पास से करीब 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त पर मुकदमे की अपराध संख्या 414 / 19 है तथा धारा 366/ 376/ 504 /506 आईपीसी की दर्ज है रुड़की सिविल कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया अभियुक्त शहरान 21 जून 2019 से पुलिस की पकड़ से बाहर था अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हो इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने 3 जनवरी 2020 को ढाई हजार रु का इनाम घोषित कर दिया था इनाम घोषित होते ही पुलिस ने गिरफ्तारी के जाल जगह-जगह बिछा दिए थे जिसे लेकर आज सुबह सवेरे पुलिस ने 376 धारा आदि के गुनाहगार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गिरफ्तार करने वाली टीम एसआई नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल विक्रांत और कांस्टेबल तेजपाल शामिल रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल