लियाक़त कुरैशी
रुड़की।राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा रक्तदान किया गया,जिसमें अतिथि के रूप में मेयर गौरव गोयल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रक्तदान करना बड़ा ही महान पुण्य का कार्य है और यह एक ऐसा पुनीत कार्य है,जिससे किसी भी व्यक्ति को दोबारा जीवनदान दिया जा सकता है.उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय-समय पर सेवादारों द्वारा रक्तदान कार्य ही नहीं बल्कि अन्य कई महान कार्य भी संपन्न कराएं जाते रहे हैं,जिनमें पर्यावरण की सुरक्षा,पौधारोपण, स्वच्छता सहित अन्य गई विशेष कार्य प्रमुख हैं।सेवादारों द्वारा कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश इंसा,शाह सतनाम,अनिल इंसा,रामगोपाल इंसा,सावन इंसा,प्रदीप इंसा,अनुज इंसा,राहुल इंसा,पवन इंसा, अनमोल इंसा,तेलूराम इंसा,निशांत सैनी इंसा, मेहरचंद इंसा,आदेश इंसा, सौरभ,धर्मराज इंसा,सुरेश इंसा,संदीप इंसा,मोहित इंसा,बृजेश इंसा आदि सेवादारों ने रक्तदान में भाग लिया।पार्षद धीरज पाल,सतीश इंसा,कुलदीप मोहन इंसा,राजेश इंसा, राजवीर इंसा आदि ने रक्तदाता सेवादारों को बधाई दी।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल