लियाक़त कुरैशी
रुुड़की/इक़बालपीर:–सुनसान राहों से गुजरना एक दूधिये उस वक्त महंगा पड़ गया जब चोरों के इशारे पर दूधिये ने अपनी मोटरसाइकिल नहीं रोकी चोरों ने उस पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया पीछे से आ रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुस्तकीम निवासी ग्राम खाताखेड़ी थाना झबरेड़ा,, थाना गंगनहर क्षेत्र के ग्राम पाडली ,तेलीवाला गांव में दूध बेचकर लाठरदेवा होते हुए अपने गांव आ रहा था जैसे ही वह लाठरदेवा पडली के बीच पनियाला वाले तिराहे पर पहुंचा तो वहाँ पर पहले से मौजूद बदमाशों ने उक्त दूधिया को रुकने का इशारा किया लेकिन दूधवाला उनके कहने पर नही रुका तो जज्बाती बदमाशों ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया पीछे से आ रहे अन्य राहगीरों ने घायल पड़े दूध वाले की सूचना पुलिस को दी मौके पर आई गंगनहर पुलिस ने घायल को उठाकर अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया और बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी दूसरी ओर इकबालपुर पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लेकिन जब तक बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे बताया गया है कि घायल दूधवाले के करीब 50 टांके लगाये गये है।

More Stories
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट
ग्राम लिब्बरहेड़ी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती संगोष्ठी आयोजित, करतार सिंह बढ़ाना ने किसानों को किया जागरूक