लियाक़त कुरैशी
रुड़की:- नैनीताल से लौटते समय नजीबाबाद स्थित नदी में रुड़की तहसीलदार की कार नदी में गिर गई जिससे ड्राइवर अर्दली व तहसीलदार सुनैना राणा की मौत हो गई इतना सुनते ही हरिद्वार प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई हरिद्वार जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए स्थानीय गोताखोरों तथा पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद तहसीलदार सहित तीनों के शव को बाहर निकाला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा एटीआई ट्रेनिंग करने के लिए नैनीताल गई थी तथा ट्रेनिंग कर शनिवार को वापस लौटते समय उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद स्थित नदी के पास उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरी जिससे उनके ड्राइवर सुंदर अर्दली ओमपाल तथा तहसीलदार सुनैना राणा की डूबने से मौत हो गयी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिश और गोताखोरों ने बड़ी मसक्कत से कार सहित तीनो के शव को बाहर निकाला इस दुखद घटना को सुनते ही जिला हरिद्वार में शोक है

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ