लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:- पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष झबरेडा रविंद्र सिंह के निर्देशन में हल्का दरोगाओ ने चेकिंग अभियान के दौरान हेलमेट तथा बिना मास्क वाहनों पर घूम रहे यात्रियों को रोककर उनके चालान काटे और आगे के लिए हिदायत भी दी
थाना झबरेड़ा गेट के सामने सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पुंडीर ने सख्त अभियान चलाया और कई दुपहिया तथा ओवरलोड वाहनों के चालान काटकर आगे के लिये हिदायत दी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पुंडीर ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी ड्राइवर सुल्तान सिंह का भी चालान काटा ड्राइवर सुल्तान सिंह का कहना है की 10 वर्ष में पहली बार मेरा चालान कटा है
वही झबरेड़ा कस्बे के अंदर अमर शहीद चौक पर सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बिना मास्क व बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों से गुजर रहे यात्रियों चालान काटे और कहां कि यदि कोई भी दो पहिया वाहन पर यात्री बिना हेलमेट व मास्क तथा तीन सवारी बैठाकर चलेगा और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए पाया गया तो आगे के लिए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक हर एक दुपहिया वाहन स्वामी हेलमेट व मास्क की वाहन चलाते समय आदत नही डाल लेता।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल