रुड़की।सिविल लाइन में स्पर्श गंगा के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर अतिथि के रुप में बोलते हुए मेयर गौरव गोयल तथा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पहचान है और इसकी सुरक्षा व इसको स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।उन्होंने कहा कि हम जीवनदायिनी मां गंगा को मैला ना होने दें।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नमामि गंगे के द्वारा पहल की गई है
हिमालय से निकलने वाली मां गंगा की सुंदरता एवं स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विशेष स्तर पर प्रयास हों।राज्यमंत्री श्रीमती कल्पना सैनी व शोभाराम प्रजापति,चेयरमैन डा. मधु सिंह,जिला अध्यक्ष रीता चमोली,देव सिंह राणा, ओमप्रकाश जगदंबनि ने भी मां गंगा को अविरल गंगा बनाने पर जोर दिया।प्रवीण संधु भाजपा मंडल अध्यक्ष व अभिषेक चंद्रा,पार्षद वीरेंद्र गुप्ता व हेमा बिष्ट, प्रतिभा चौहान,नीरज सिंह, ममता राणा,अजय दिगंबर जैन,राखी चंद्रा,कविता सैनी,आशा धस्माना,मन्नू रावत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल