लियाक़त अली
मंगलौर:- सहकारी गन्ना विकास समिति लिबरहेड़ी के सचिव प्रभारी जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति कार्यालय में सभी किसानों का बेसिक कोटा, पैदावार ,तथा क्षेत्रफल,किसानों को दिखाकर कंप्यूटर में फीडिंग किया है तथा इसके आधार पर ही इंडेट निकालेंगे सचिव प्रभारी जयसिंह ने बताया की गन्ना समिति कार्यालय लिब्बरहेरी में 15हजार किसानों के नाम दर्ज है तथा 12हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की फसल पैदा होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है उन्होंने कहा कि हमारे गन्ना सुपरवाइजर किसानों के खेत में जाकर गन्ने के क्षेत्रफल की पैमास कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी किसान को एसटीएमटी यानी बड़ी ट्रॉली से छोटी ट्राली में या छोटी ट्रॉली से बड़ी ट्रॉली में संशोधन कराना चाहता हो तो वह समिति कार्यालय में आकर संपर्क करें तथा समिति कार्यालय संबंधित अन्य कोई भी समस्या हो तो वह मुझसे आकर मिले जिसका समाधान शीघ्र किया जाएगा सचिव प्रभारी जयसिंह ने यह भी बताया कि उत्तम शुगर मिल की 8 नवंबर चलने की संभावना है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल