लियाक़त कुरेशी
रुड़क:-रुड़की लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण शर्मा ने लोक निर्माण कार्यालय मैं चार्ज लेने के बाद सबसे पहले पूरे कार्यालय तथा गेस्ट हाउस व निर्माण विभाग कॉलोनी का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि रुके हुए कार्यों को तेजी के साथ कराया जाएगा यदि कोई ठेकेदार समय अवधि में अपना कार्य पूरा नहीं करता है तो उसे नजर अंदाज नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा किसी नेता के दबाव में कोई कार्य नहीं होगा कार्य को पूरी तरह मानक के अनुसार कराया जाएगा यदि कोई ठेकेदार अपने कार्य में लापरवाही करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है नव नियुक्त अधिशासी अभियंता प्रवीण शर्मा ने यहां तक कह दिया की किसी भी तरह के लिए मीडिया का भी दबाव नहीं माना जाएगा हालांकि वहां पर मौजूद एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहां मीडिया कभी गलत कार्य के लिए दबाव नहीं बनाती बल्कि गलत किए गए कार्यों को सही कराने के लिए जरूर प्रेस करती है चार्ज लेने के बाद नवनियुक्त अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि कोरोना के इस दौर में एक दूसरे से दूरी बनाए रखें मास्क का प्रयोग करें तथा किसी जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले उन्होंने यह भी कहा निर्माण कार्यों में किसी को कोई कमी नजर आती है कार्यालय आकर मुझसे सीधा संपर्क कर सकते हैं

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल