लियाक़त कुरैशी
रुड़की/नारशन:- रुड़की नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर बीती रात्रि किसी कार्य के लिए करीब 7:00 बजे अपने घर से बाहर गई थी जब वह करीब डेढ़ घंटा बाद अपने घर लौटी तो उसने अपने घर का सामान बिखरा व अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ देखा
जिसे देखते ही वह हतप्रभ रह गई जब उसने अपने सामान की जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे करीब ढाई ₹तीन लाख के जेवरात मौजूद नहीं है और अलमारी में रखी हुई ₹40हजार की नकदी भी गायब है रुड़की नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है
वहीं दूसरी ओर नारसन में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान फाड़ कर चोर ब्रांडेड जूते वह गर्म कपड़े आदि करीब ₹5लाख का सामान उठाकर ले गए हैं कपड़ा व्यापारी ने बताया पहले भी इस तरह का मामला हो चुका है मैंने बीते दिनों एक तारीख को ही अपने कपड़े की दुकान की ओपनिंग की थी उसने बताया की ₹5हजार गल्ले रखे हुए थे वह भी चोर उठा कर ले गए हैं कपड़ा व्यापारी के यहां हुई चोरी को लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल