लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-भगवानपुर के भलस्वागज में ग्रामीणों के घरों की पानी निकासी दूर होने के आसार दिखाई दे रहे हैं वर्षों से विवादित पड़े नाले पर आज निर्माण विभाग अधिकारी नवीन कौशिक ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है लेकिन गांव वालों की आपसी खींचतान को लेकर गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है ग्रामीण बृजपाल रणजीत राणा, बलवंत सिंह, यशपाल, फूल सिंह ,रामपाल, चंदर, राजकुमार आदि का कहना है कि नाला बनाने को लेकर माननीय हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि यह नाला गांव के पुराने बड़े तालाब पर जाना चाहिए
लेकिन यह नाला मानकपुर पौटी रोड पर स्थित छोटे तालाब पर नाले का पानी डाला जाएगा उन्होंने कहा पानी निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले से ग्रामीणों व यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा निर्माण कार्य पर मौजूद
एई नवीन कौशिक का कहना है सरकार के निर्देशानुसार नाले पर निर्माण किया जा रहा है मौके पर मौजूद हलका इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पुंडीर का कहना है की नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणो में किसी तरह का झगड़ा न हो इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है उन्होंने बताया नाले पर बड़ी शांति से कार्य किया जा रहा है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल