लियाक़त कुरैशी
खानपुर:-नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के प्रधानाचार्य डाॅ0 घनश्याम गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर के आॅनलाईन उद्घाटन अवसर पर स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि चिंतनीय है कि एड्स के लगभग 20 प्रतिशत मामले युवाओं से आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व में लगभग 23 मिलियन एच0 आई0 वी0 पाॅजिटिव व्यक्ति है – जिनमें 71 प्रतिशत एच0 आई0 वी0 पाॅजिटिव व्यक्ति उप सहारा क्षेत्र, अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद हैं। भारत की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया के बाद वह तीसरा ऐसा देश है, जहाॅ एच0 आई0 वी0 पाॅजीटिव रोगी सर्वाधिक है। कार्यक्रम अधिकारी बलराम गुप्ता ने कहा कि समाज के हर युवा वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके उत्तराखण्ड राज्य को एच0 आई0 वी0 एड्स मुक्त बनाना है। विश्व एड्स दिवस पर आयोजित आॅनलाईन पोस्टर, रंगोली, निबन्ध व भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः नीलम, अनिल कुमार, मीनाक्षी व अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सोनम, रोशन, तन्नू, शीतल, जोनी, अमित कुमार, विशाल, सोमेन्द्र सिंह पंवार सुरेशचन्द कवटियाल, प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पकंज कुमार, मिनाक्षी, पारस कुमार, विजय कुमार, गायत्री, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, अखिल रानी, नूतन, रंजना, रूबी, ब्रजपाल, ओमपाल, संजय, अशोक कुमार, सुन्दर आदि उपस्थित रहें।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल