लियाकत कुरैशी
भगवानपुर:- अधिवक्ता हिमांशु कश्यप निवासी मानकपुर आदमपुर ने भगवानपुर में तैनात महिला दरोगा गीता चौहान की शिकायत करते हुए डीजीपी उत्तराखंड को पत्र लिखा।
डीजीपी महोदय उत्तराखंड व वरिष्ठ पु लिस अधीक्षक हरिद्वार, अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत नई दिल्ली, सचिव बार काउंसिल उत्तराखंड नैनीताल,व सचिव अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के नाम लिखे पत्र में जानकारी देते हुए कहा कि शाम के समय मैं अपने भाई के साथ सब्जी मंडी गेट के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था तो वहाँ
पर भगवानपुर में तैनात महिला दरोगा गीता चौहान व उनके साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने मेरी मोटरसाइकिल रोक लिया तथा महिला दरोगा ने मेरी मोटरसाइकिल की चाबी को निकाल लिया अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने बताया यह मैंने सभी कागज होने की जानकारी उक्त महिला दरोगा को दी और मैने मास्क व हेलमेट भी पहने हुए था लेकिन महिला दरोगा ने हेलमेट व मास्क का झूठा चालान भर दिया और कहां इसके ₹100 दो नहीं तो आपकी गाड़ी सीज कर दी जाएगी अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने बताया कि इस घटना से मुझे मानसिक आघात पहुंचा है और मेरी प्रतिष्ठा भी कलंकित हुई है अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने भगवानपुर में तैनात महिला दरोगा गीता चौहान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

More Stories
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी