वाणिज्य कर अधिकारी ने झबरेड़ा मंगलौर रोड पर सामान से भरे किए वाहन चेक,,,
लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:- झबरेड़ा मंगलौर रोड पर वाणिज्य कर अधिकारी ने वहां से गुजर रहे माल से भरे छोटे बड़े वाहनों को चेक किया
वाणिज्य कर अधिकारी कुलदीप सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया सीजीएसटी एसजीएसटी लागू होने के बाद भी टैक्स चोर लिंक रास्तों से छोटे वाहनों के द्वारा अपना माल ले जाते हैं जिससे ग्राहकों को माल बेचकर टैक्स का पैसा अपनी जेब में भर लेते हैं उन्होंने बताया की आए दिन अलग-अलग स्थानों पर माल से भरे वाहनों की जांच की जाती है जिससे व्यापारी अपने माल का पूरा-पूरा टैक्स अदा करें वाणिज्य कर अधिकारी कुलदीप सिंह रावत ने कहा यदि कोई व्यापारी बिना टैक्स के माल ले जाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ