लियाक़त कुरेशी
भगवानपुर:- भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष विधिक शेल किसान कामगार मोर्चा एडवोकेट हिमांशु कश्यप ने प्रभारी उपनिबंधक उमेश चंद गोनियाल तथा रजिस्ट्रार तृतीय तहसील भगवानपुर को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया एडवोकेट हिमांशु कश्यप ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से डरे नही बल्कि इसको खत्म करने के लिए सरकार द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें मास्क का प्रयोग करें उचित दूरी बनाए रखें तथा किसी जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले उन्होंने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस जैसी भयंकर बीमारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन तैयार की है जिसको लेने के लिए अन्य देश कतार में लगे खड़े हुए हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री से वेक्सीन लेने की विनती कर रहे हैं उन्होंने कहा प्रभारी उपनिबंधक उमेश चंद्र उनियाल जैसे अधिकारियों ने लोक डाउन के दौरान भी रात दिन एक कर ड्यूटी को अंजाम दिया ओर जनता की सेवा की कोरोनावायरस जैसी बीमारी से लड़ने के लिए वह लगातार जनता के बीच में रहे वर्तमान में भी लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं हिमांशु कश्यप ने कहा खांसी नजला बुखार आदि होने के बावजूद तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और अपने बचाव के लिए एक दूसरे से दूरी बनाए रखें कोषाध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि अधिवक्ता एसोसिएशन समय-समय पर कोरोनावायरस योद्धाओं को सम्मानित करता रहेगा

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल