लियाक़त कुरेशी
बड़ौत:-कही न कही सोशल मीडिया का असर सबसे पहले होता है सोशल मीडिया पर खोये हुए बच्चो की वीडियो वायरल होते ही बच्चों के माता पिता अपने मासूम से बच्चो तक पहुंच गए जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को शर्मा पार्क बड़ौत के आसपास दो बच्चे रोते हुए दिखाई दिए वहां गुजर रहे आरिफ नामक युवक ने दोनों बच्चों को रोते हुए देखा तो उसने दोनों बच्चों को अपनी गोद में उठा लिया और उनका नाम पूछा तो दोनों बच्चे मां बाप का नाम भी नहीं बता पाये कुछ देर बाद आरिफ ने अपने दोस्त दानिश (जमीयत यूथ क्लब एंड दी भारत स्काउट गाइड टीचर) को फोन किया तो उसने दोनों बच्चों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिससे करीब तीन-चार घंटे बाद बच्चों की वायरल वीडियो उनके मां-बाप से पहुंची और उन्होंने दानिश द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो दोनों बच्चे तक पहुंच गए दोनों बच्चे छपरौली चुंगी बड़ोत के निकले बताया जाता है कि छोटी लड़की जन्म से ही गूंगी है और एक छोटा बच्चा की आयु 2 वर्ष के करीब है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल