लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:- कावड़ मेला स्थगित होने पर 2 राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने कावड़ यात्रियों की रोकथाम के लिए एक गोष्टी की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मंगलौर व रुड़की क्षेत्राधिकारी ने आगामी कावड़ मेला स्थगित होने पर कांवड यात्रिओ की रोकथाम के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर सटे थाना प्रभारी की एक गोष्ठी ली गयी सीमाओं पर ड्यूटी पॉइंट चिन्हित किये गये तथा सभी थाना प्रभारियों को अपना तालमेल बनाकर सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बाहर से आने-जाने वाले रास्तों एवं चोर रास्तों को चिन्हित कर उन सब पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया।
बॉर्डर गोष्टी में क्षेत्राधिकारी मंगलोर पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी रुड़की बीएस चौहान, क्षेत्राधिकारी देवबंद रजनीश उपाध्याय, थाना प्रभारी देवबंद अशोक सोलंकी, थाना प्रभारी निरीक्षक नागल देव सिंह रावत,प्रभारी निरीक्षक मंगलोर यशपाल सिंह बीस्ट रविंद्र कुमार थाना अध्यक्ष झबरेड़ा, मोहन कठैत चौकी इंचार्ज इकबालपुर, संजय नेगी चौकी इंचार्ज लखनोता लोकपाल परमार चौकी इंचार्ज नारसन उपस्थित रहे।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा