लियाकत कुरैशी
रुडकी:- रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मरीजों व तीमारदारों के किसी अज्ञात चोरों ने मोबाइल चोरी कर लीये है मरीजों के तीमारदारों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है गंगनहर पुलिस ने पीड़ितो को भरोसा दिलाया की अज्ञात मोबाइल चोरो को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार निवासी बेहडकी सैदाबाद अपनी बीमार मां इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर आया था उन्होंने बताया की रात्रि के समय बाहरी व्यक्ति वहां पर घूम रहे थे जिन्होंने हमारा मोबाइल चोरी कर लिया है दूसरी ओर सतीश निवासी सुंदरपुर बिहारीगढ़ ने बताया कि वह अपने बेटे की पत्नी का जच्चा बच्चा वार्ड में इलाज कराने आए थे जच्चा-बच्चा की बुआ नीलू का भी अज्ञात चोरों ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया जब इस संबंध में सरकारी हॉस्पिटल के सीएमएस से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया मोबाईल चोरी की जानकारी हमें मिली है और पहले भी एक ऐसा मामला सामने आया था जो कैमरे में सफाई कर्मी मोबाइल चुराता हुआ पकड़ा गया था उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी की हरकत को देखते हुए हमने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया पीड़ितों ने गंगनहर पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि