लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजंती माला ने गुजर समाज के गांव सुसाडा में तारकोल से बनने वाली (pc)सड़क का फिट काटकर सुभारम्भ किया इस मौके पर सेकड़ो ग्रामीण व गुजर समाज के लोग भी मौजूद रहे ज्ञात हो कि झबरेड़ा विधायक पिछले दिनों से बैड रेस्ट पर है उनकी ग़ैर मौजूदगी में उनकी पत्नी वैजयंती माला ही विकास कार्यो की बढ़ावा दे रही है
बीते दिनों भी उन्होंने अलग अलग गांव में कई
सड़को का सुभारम्भ किया शुभारंभ के दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी गांव की गली कच्ची नही रहेगी चुनाव से पहले सभी को पक्का बना दिया जाएगा उन्होंने बताया हाल ही में झबरेड़ा विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा झबरेड़ा के लिए 29 सड़को की स्वीकृति दी थी जिनका कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा ग्रामीणों ने कहा कि अब से पहले किसी भी विधायक ने इतने विकास कार्य नहीं कराए जितने विधायक देशराज ने कराये हैं सड़क गुणवत्ता को लेकर वैजयंती माला ने कहा विकास कार्य में घालमेल बर्दाश्त नहीं होगा संबंधित अधिकारियों को लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ेगा

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा