लियाक़त कुरैशी
देहरादून- लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने वर्षों पुराने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर जांच के आदेश दिए हैं। लोनिवि मंत्री ने प्रमुख अभियंता लोनिवि श्री हरिओम शर्मा को बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की जांच के आदेश देने के साथ-साथ प्रदेश में स्थित सभी पुलों की मॉनिटरिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी तैयारी सुनिश्चित की जाए। लोनिवि मंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से दूरभाष पर बात कर उनसे पुलों के ऊपर ट्रैफिक कम करने के साथ-साथ उनके डाइवर्ट करने के भी निर्देश दिये। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता श्री मुकेश मोहन से कहा है कि भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश की सभी जलविद्युत परियोजनाओं की स्थिति पर नजर रखी जाए।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी