कलियर पुलिस ने अवैध स्मैक सहित एक को किया गिरफ्तार :-मादक पदार्थो के विरुद्ध लगातार अभियान जारी :-धर्मेंद्र राठी
लियाक़त क़ुरैशी
कलियर:-नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध स्मैक सहित पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया कलियर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया 6 नवंबर को दोनो नहरो के बीच चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था एक युवक को रोका तो पूछताछ में उसने अपना नाम वसीम पुत्र रहीस निवासी झोझो वाली मस्जिद थाना कलियर बताया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 3.50 अवैध स्मैक बरामद हुई पुलिस ने संबंधित धाराओ में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया के थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान के रूप में लगातार जारी रहेगी
पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी कांस्टेबल महेंद्र सिंह कांस्टेबल इलियास अली

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि