लियाक़त क़ुरैशी
रुड़कीं के खंजरपुर में सिलेंडर लेकर जा रहे बाईक सवार युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर जा गिरे जिसमे अरुण के सिर पर गैस सिलेंडर गिर गया उसकी मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक घायल हो गया । अरुण और उसके दोस्त को तुरंत अनन फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया ।युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल डॉक्टरों ने अरुण के शव को पीएम के लिये भेज दिया है वही पुलिस को सूचना दे दी गयी है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दरअसल खंजरपुर निवासी 19 वर्षीय अरुण पॉलिटेक्निक का छात्र है जो काशीपुर से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था हाल ही में वो छुट्टी पर घर आया हुआ था जहां हादसे में उसकी मौत हो गयी ।अरुण की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

More Stories
भारत विकास परिषद ने लगाया तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, जलपान शिविर , 1500 से अधिक कांवड़ियों की दवाई वितरित
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर