न्यूज1express
रुड़की:-नगर निगम रुड़की के सलेमपुर वार्ड-23 के पार्षद धीराज सैनी उर्फ़ डिंपल का आज तड़के हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया,जैसे ही उन्हें हृदयाघात हुआ परिजनों ने रुड़की के एक स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया,
जहां उन्हें डॉक्टरों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।हायर सेंटर ले जाते समय उनका रास्ते में ही निधन हो गया।उनकी आयु लगभग 36 वर्ष थी तथा वे अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं।उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मेयर गौरव गोयल परिजनों को उनके आवास पर सांत्वना देने पहुंचे,वहीं बड़ी संख्या में नगर निगम के पार्षद,कर्मचारी तथा अन्य राजनीतिक व संगठनों के लोग भी उनके आवास पर परिजनों को ढांढस बधाने पहुंच रहे हैं।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”