सहायक कृषि अधिकारी के पद पर सेवारत कु विभा सैनी ने यूपी पीसीएस की परीक्षा में लिया तीसरा स्थान बड़े भाई पौड़ी में डीएसपी
न्यूज1express
रुड़की:-बड़े गौरव का विषय है कि पंतनगर यूनिवर्सिटी से एमएससी पीएचडी कर रही पौड़ी में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर सेवारत कु विभा सैनी ने अपनी अथक मेहनत से यूपी पीसीएस की परीक्षा में तीसरी रैंक सामान्य वर्ग (General Category) में लाकर सफलता प्राप्त की है। कु विभा सैनी का बड़ा भाई विभव सैनी भी पौड़ी में ही डी एस पी के पद पर तैनात है। विभा सैनी का परीक्षा परिणाम आते ही उनके घर व ग्राम में खुशियों का ठिकाना नहीं रहा । ग्राम सलेमपुर राजपूताना के निवासी सिंचाई विभाग रुड़की में सेवारत राजकुमार सैनी जी उनकी धर्मपत्नी सुनीता सैनी जी के यहां जो भी परीक्षा परिणाम की खुशखबरी को सुन रहा है वह उन्हें बधाइयां दे रहा है । दोनों भाई बहन ने अपने माता पिता के मार्गदर्शन में अथक मेहनत से आज जिन ऊंचाइयों को छुआ है वह समाज व रुड़की के लिए गौरव की बात है।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”