भोपाल में आयोजित केनो स्प्रिंट राष्ट्रीय प्रतियोगिता व 10वी ड्रैगन बोट रेसिंग आई०सी०एफ राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं उत्तराखंड ने जीता स्वर्ण व रजत पदक
न्यूज1express
(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की! 32वी केनो स्प्रिंट राष्ट्रीय प्रतियोगिता व 10वी ड्रैगन बोट रेसिंग आई०सी०एफ राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 मई से 22 मई 2022 तक भोपाल में आयोजित हुई। जिसमे उत्तराखंड की टीम ने पुरुष वर्ग 500मीटर की रेस में स्वर्ण पदक तथा पुरुष वर्ग की 2000मीटर की रेस में रजत पदक एवं 2000मीटर की रेस में जिसमे महिला/पुरुष वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। तथा सब जूनियर बालक वर्ग 200मीटर की रेस में रजत पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद जावेद,नितेश पंवार,दीपक मेहता, दिनेश सकलानी,कैलाश चंद्र,सुनील कुमार,आशुतोष शर्मा,गोविंद कुमार,आशीष कुमार, सुभम कुमार,आयुष चौधरी,उदित कुमार,अनिकेत,राजीव कुमार शामिल रहे। व रजत पदक विजेता टीम में पूजा देवी,शालू,कुमारी दुर्गा,अंजू,ऋषि, अन्नू कुमार,मनमीत कुमार,आर्य कुमार शामिल रहे। तथा योगिता वर्मा,हेमंत वर्मा देवराज ढींगरा व अश्मित अंतल टीम के सदस्य रहे। वहीं स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी आयुष चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में वह भारत की तरफ से खेलते हुए जीत हासिल करें और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत का पूरा श्रेय अपने गुरु जी और अपने माता-पिता को देते हैं। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस वाटर स्पोर्ट टीम के कोच राजीव कुमार ने कहा कि भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में 25 प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें हमारी उत्तराखंड की टीम ने 500 मीटर की पुरुष वर्ग में उत्तराखंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं उन्होंने अपने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है!

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी