रुड़की: हरिद्वार के रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध युवक को लाखों रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. गंगनहर कोतवाली पुलिस को पिछले दिनों सूचना मिली कि तेलीवाला गांव में किराए पर रह रहा युवक की गतिविधियां संदिग्ध हैं. मामले पर एसओजी और पुलिस ने युवक को नजर रखनी शुरू की. वहीं, अब पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 63 लाख 49 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात एसओजी को सूचना मिली कि तेलीवाला गांव का युवक मोटी रकम को लेकर उत्तराखंड छोड़ने की फिराक में है. इसके बाद एसओजी और पुलिस ने मिलकर गांव के पास ही युवक को रुपयों से भरे बैग के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शकील निवासी सहारनपुर बताया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिजनौर का है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बिजनौर से धोखाधड़ी करके यहां आया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही बिजनौर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल