रुड़की: छह साल की मासूम व उसकी मां के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार मुख्य जालिम सोनू पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है. साथ ही पुलिस ने एक संदिग्ध की फोटो भी जारी की है. फोटो में ये शख्स बाइक पर नजर आ रहा है और महिला अपनी बेटी के साथ इस व्यक्ति के पीछे बैठी है. इस वारदात को तीन से चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस अभीतक सिर्फ एक ही आरोपी को चिन्हित कर पाई है, जिसका नाम सोनू है और पुलिस के मुताबिक सोनू को पीड़िता पहले से ही जानती थी.
, साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति मासूम व उसकी मां के साथ दुष्कर्म करने वाले की सूचना पुलिस को देता है तो उसको उचित इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वाले का नाम, पहचान और पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त के लिए स्केच भी जारी किए जाएंगे.
चलती कार में किया था गैंगरेप: बता दें कि बीते 24 जून की रात को कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रुड़की आने के लिए कार सवार कुछ लोगों से लिफ्ट मांगी थी. महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी. आरोप है कि बीच रास्ते में कार सवार तीन से चार युवकों ने चलती कार में मां और उसकी छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी की थी इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद जालिम महिला और उसकी बच्ची को सड़क किनारे ही फेंककर फरार हो गए थे.

पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने शनिवार को महिला और बेटी के बयान दर्ज किये हैं. पुलिस 24 जून की रात 11 बजे से लेकर एक बजे के बीच कांवड़ पटरी से गुजरने वालों के नंबर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ट्रेस कर रही है. दूसरी तरफ घटनास्थल के आसपास संचालित मोबाइल नंबर को भी चिन्हित कर रही है. पुलिस की तीन टीमें कलियर और रुड़की से लेकर आसपास के इलाके में दबिश दे रही हैं.

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल