न्यूज1express
भगवानपुर:-गैंगवार मामले में पुलिस ने जेल में बंद एक आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके बताये स्थान से तमंचा समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी ने वारदात के बाद हत्या में इस्तेमाल सामान आम के एक बाग में फेंक दिया था।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित प्रेमराजपुर गांव के पास 24 जून को युवकों ने गैंगवार में कुनाल उर्फ बाबू निवासी सुनहरा, रुड़की की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित राणा समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी आकाश गुर्जर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आकाश गुर्जर निवासी बीजोपुर गांव जिला मुजफ्फरनगर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सिकरोढ़ा गांव के पास एक बाग से तमंचा व खोखा बरामद किया। खून से सनी टी-शर्ट बीजोपुरा गांव से बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आकाश गुर्जर को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

More Stories
नगर निगम,नगर पंचायतों,नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आयोजित होंगे जनकल्याणकारी शिविर
प्रवक्ता संवर्ग मुख्य परीक्षा 18 जून को, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, दायरे में एकत्र 5 व्यक्ति भी दिखाई दिए तो होगी सख्त कार्यवाही
झबरेड़ा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक विधि विवादित किशोर भी शामिल..