न्यूज1express 7500007413
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी अंतिम परिसीमन जारी होने के साथ ही बढ़ गई है।पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम सूची ब्लॉक कार्यालयों में चिपका दी गई हैं। परिसीमन में इस बार जिला पंचायत के साथ ग्राम पंचायत की सीटों में भी कमी हो गई है। कई ग्राम पंचायतें या तो निकायों में शामिल हो गए हैं या अलग निकाय बन गए हैं।
जिला पंचायत और ग्राम पंचायत की सीटों में आई कमी तथा बीडीसी की सीटों में हुए उलट फेर से कई उम्मीदवारों के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। इस बार जिला पंचायत की सीटें 44 हैं। पिछली बार यह 47 थी। एडीओ पंचायत बनेश कुमार ने बताया कि जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम परिसीमन सूची ब्लॉक कार्यालय में चस्पा कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार रुड़की ब्लॉक में जिला पंचायत सीटों की संख्या घट कर 6 रह गई है। रुड़की ब्लॉक में पिछली बार जिला पंचायत की 7 सीटें थी। ब्लॉक में इस बार ग्राम पंचायत की 43 सीटें रह गई हैं। आगे की प्रक्रिया में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के आरक्षण संबंधित कार्य किए जाएंगे।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*