न्यूज1express
उत्तराखंड:-आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के क्रम में पहले चरण 15 अगस्त के अवसर पर बंदियों की शेष सजा अवधि को माफ करते हुए उन्हें रिहा किया जाएगा। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
राज्य की जेलों में सजा काट रहे 23 बंदियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहा कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इन सभी दोष सिद्ध बंदियों की सजा माफ कर दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के क्रम में पहले चरण 15 अगस्त के अवसर पर बंदियों की शेष सजा अवधि को माफ करते हुए उन्हें रिहा किया जाएगा।
इनमें छह महीने से लेकर 10 वर्ष तक की सजा अवधि वाले बंदी शामिल हैं। सबसे अधिक 10 वर्ष की सजा वाले आठ कैदी हैं जिनकी रिहाई के एक से ढाई साल की सजा बाकी है। प्रदेश सरकार ने देहरादून जिला कारागार से चार, हरिद्वार जिला कारागार से चार, संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार सितारगंज से तीन, टिहरी कारागार से दो, हल्द्वानी उप कारागार से आठ, जिला पौड़ी व अल्मोड़ा कारागार से एक-एक कैदी को रिहा किया गया है। इनमें तीन कैदी 22 साल के हैं, जबकि एक बंदी की आयु 73 वर्ष की है।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में