झबरेडा:-सत्य नारायण इंटर कॉलेज मखदूमपुर में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को उत्साहित किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार व स्कूल स्टाफ ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों और अध्यापकों ने आजादी के नारे भी लगाए और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी इस मौके पर बच्चों ने लोगों को उत्साहित किया कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी अपने घर तिरंगा लगाएं तिरंगा रैली के दौरान छात्र,छात्राओं व लोगों चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दी
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार ने अपने सम्बोधन में बच्चों को देशभक्ति, देश की आजादी से जुडी घटनाओं, शहीदों के बलिदानों और देश के प्रति उनकी त्याग भावना के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. मकसद सिर्फ एक है कि हर घर तिरंगा हर संस्थान पर तिरंगा लहराया जाए, जो कि भारत की आन बान और शान का प्रतीक है.कहा कि
आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इस साल स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए मखदूमपुर इंटर कॉलेज में जमकर तैयारी चल रही है. इसका मकसद भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का महत्व हर एक आदमी तक पहुंचाना है,कहा कि रैली का उद्देश्य है कि 13 अगस्त से 2 दिन यानी 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए, ताकि वे अपने घर पर तिरंगा लगाकर देश का गौरव बढ़ाएं.वीर शहीदों का मान बढ़ाये

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में