भगवानपुर:-जिला पंचायत की सिकरोड़ा सीट पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने में रिटर्निंग ऑफिसर देरी क्यों कर रहे हैं यह सोचने की बात है बताया जाता है कि सिकरोड़ा सीट पर जिला पंचायत प्रत्याशी दानिस्ता वसीम की जीत की घोषणा कर दी गई सूत्रों के अनुसार दोबारा गिनती की गई थी दोबारा गिनती करने के बाद भी दानिस्ता वसीम को विजय मिली कई घंटे बीत जाने के बाद भी रिटर्निंग ऑफिसर दानिस्ता वसीम को विजयी प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं जब इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर केएस चौहान से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा लेकिन भगवानपुर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडियो) ने बताया ये सब जिले स्तर की बात में इसमें कुछ नही कह सकता लेकिन जीतने वाले प्रत्याशी को तुरंत विजय प्रमाण पत्र दे देना चाहिए।ये रिटर्निंग अफसर को अनिवार्य होता है। अब देखना यह है (आर ओ )अपनी ड्यूटी को अंजाम ईमानदारी के साथ देते है या नही।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी