भगवानपुर:-पेशेवर अपराधियो पर कठोर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस ने आदतन समाज की फिजा खराब करने वाले अभियुक्तों को एक माह के लिए जिला बदर किया है भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अबरार,आबाद, निवासी सिकंदरपुर,संजू निवासी सिकरोड़ा के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही कि गयी। बताया कि उक्त अभियुक्त गौकशी व स्मेक जैसे गैर कानूनी कार्य व समाज की फ़िजा लगातार खराब करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तों को एक माह के लिए जनपद की सीमाओ से बाहर रहने के लिए कहा गया है। बताया कि तीनो अभियुक्तों को जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से मंडावर, काली नदी सिमा पर सहारनपुर भेजने की कार्यवाही की गयी।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन