लियाकत भाई 7500007413
भगवानपुर,,चुड़ियाला स्थित भीम आर्मी कार्यकर्ता मामू के मकान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल, उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिवस मनाया इस अवसर पर भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा l पिछड़ों पर किए जा रहे अत्याचार को भीम आर्मी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा राजस्थान में बढ़ रहे दलितों पर अत्याचार मध्यप्रदेश में आरक्षण को लेकर किए जा रहे कुठाराघात में तथा उत्तराखंड के एक मंदिर में जाने के कारण की गई दलित की हत्या जैसी घटनाओं पर बहुजन समाज पार्टी की सरकार अंकुश लगाएगी
उन्होंने कहा युवाओं ने बहुजन समाज पार्टी की सरकार लाने के लिए कमर कस ली है उन्होंने यह भी बताया बहन कुमारी मायावती ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसानों द्वारा तय किए गए फसलों के मूल्य को तुरंत ही लागू कर दिया था बहुजन समाज पार्टी की सरकार गरीब मजदूर दलितों पिछड़ों व किसानों की हितेषी रही है उन्होंन कहा होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में बहुजनों की सरकार बनेगी कार्यक्रम में सोनू राठी प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड प्रवेज सुल्तान ,सुलेमान भट्ट प्रदेश प्रवक्ता,अश्वनी पटेल जिला महासचिव हरिद्वार, सागर रावण विधानसभा अध्यक्ष भीम आर्मी,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी