झबरेड़ा 4 दिन पूर्व 3 बच्चों सहित लापता हुई पुत्र वधू को सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष झबरेड़ा दीप कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को मानकपुर आदमपुर निवासी महावीर पुत्र अतर सिंह ने तहरीर दी की उसकी पुत्रवधू 3 बच्चों के साथ कहीं गुम हो गई है पुलिस ने उक्त महिला के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया तथा सकुशल बरामदगी के लिए सुराग लगाना सुरु कर दिया उन्होंने बताया कि महिला को बच्चो सहित सिसौली मुजफ्फरनगर से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में शामिल महिला उपनिरीक्षक डिंपल जोशी उपनिरीक्षक मनोज कुमार कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार महिला कांस्टेबल पूजा तोमर शामिल रही।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा