रुड़की ,, इंटक (महिला) जिलाध्यक्ष रितु कंडियाल ने पत्र के द्वारा सोलानीपुरम् क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु अपने सुझाव दिए। मुख्य नगर अधिकारी, नगर निगम रुड़की ने शीघ्र सभी समस्याओं का समाधान कराने की बात कही है।
इंटक जिलाध्यक्ष रितु कंडियाल ने कहा कि जिन भूखंडों अथवा खाली जमीन पर जलभराव चिन्हित किया गया है। उसकी जल निकासी तत्काल सुनिश्चित कराई जाए एवं महामारी से रोकने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव किया जाए।
रितु कंडियाल ने कहा कि सोलानीपुरम क्षेत्र में जिन जगह पर नाली नहीं है, वह नाली बनाई जाए एवं सभी नालों एवं जलनिकासी पर स्थाई निर्माण तत्काल हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए। सोलानीपुरम क्षेत्र में खाली पड़े भूखंडों पर जलभराव रोकने हेतु मिट्टी आदि का भराव किया जाए एवं कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जलभराव के लिए मुख्य रूप से पार्षदों की गैर जिम्मेदारी एवं असंवेदनशील रवैया मुख्य रूप से जिम्मेदार है। क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह