हरिद्वार= आबकारी विभाग की टीम का अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ धर पकड़ अभियान जारी है आबकारी जिलाधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी टीम कई हजार लीटर लहन नष्ट कर चुकी है जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया की आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रुड़की एवं मंडलीय परिवर्तन द्वारा संयुक्त रूप से छोटी लाम ग्रांट में दबिश के दौरान लगभग 400 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया
और जंगल में ही जमीन के अंदर दबी हुई 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई उन्होंने बताया रुड़की की टीम ने राणा फैक्ट्री के सामने नहर की पटरी के नजदीक मुखबिर द्वारा दिए गए स्थान की सूचना पर करीब 8बजे छापा मार कार्यवाही की गई जहा से करीब 200 लीटर लहन के साथ ही 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा ने बताया की अवैध शराब बनाने वाले व सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा जब तक अवैध शराब धंधा नहीं छोड़ देते उन्होंने यह भी कहा कच्ची शराब के सेवन सेवन से बचे ये आपको मौत के मुंह में ले जा सकती है उन्होंने कहा जब तक माफिया अवैध धंधा नहीं छोड़ देते धर पकड़ अभियान जारी रहेगा

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह